फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के पैसे न होने पर गरीब मां ने लिया अपने ही बच्चों को बेचने का फैसला

Tue, 13 Aug 2019 09:40 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के नालंदा में गरीबी से परेशान एक महिला का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पैसे न होने के कारण महिला अपने इलाज के लिए अपने दोनों बच्चों को बेचना चाहती थी। वहीं महिला का पति उसे छोड़कर भाग गया है। 

विज्ञापन


महिला को अभी नालंदा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक महिला को किसी भी प्रकार की सरकारी मदद मुहैया कराने की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। 


बताया गया है कि महिला बच्चों को पालने का खर्च भी नहीं उठा पा रही है। साथ ही पिछले साल से महिला कुपोषण और ट्यूबरक्लोसिस से जूझ रही है। महिला के पति ने दूसरी महिला से शादी के लिए उसे छोड़ दिया था। जब उसे बीमारी के डर से जान जाने का खतरा बढ़ता दिखा और उसकी मदद के लिए कोई आगे आते नहीं दिखा तो उसने अपने इलाज के लिए दोनों बच्चों को बेचने का फैसला लिया। 
विज्ञापन


बाद में महिला ने इस बात को स्वीकार किया कि वह अपने बच्चों को बेच रही थी। महिला ने बताया कि मेरी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया और मैं कभी भी मर सकती थी। 

महिला की हालत इस कदर खराब है कि वह अपने बच्चों के लिए कोई भी दाम लेने को तैयार है। उसने बताया कि बच्चों के लिए अगर कोई कुछ भी पैसे देता तो वह उसे ले लेती। हालांकि जिस अस्पताल में महिला भर्ती है उसके मैनेजर सुरजीत कुमार ने बताया कि जैसे ही मुझे इसकी जानकारी मिली मैंने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बच्चे भी कुपोषण के शिकार हैं और उनका भी इलाज चल रहा है। 

मां के साथ उसके बच्चों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीनों का इलाज चल रहा है। मैनेजर सुरजीत कुमार ने बताया कि महिला बहुत ही गरीब है और उसका पति उसे छोड़कर भाग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें