फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव : पूर्व क्रिकेटर और भाजपा के उम्मीदवार अशोक डिंडा पर हमला, कार में की गई तोड़फोड़, वीडियो किया जारी

Tue, 30 Mar 2021 06:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
अशोक डिंडा पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार अशोक डिंडा पर मोयना में कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। अशोक डिंडा ने आरोप लगाया है कि उनकी कार पर हमला किया गया है। यह हमला चुनाव प्रचार के दौरान किया गया। डिंडा को हल्की चोट आई है। डिंडा ने हमले को लेकर ट्विटर पर वीडियो और फोटो भी साझा किया है। डिंडा ने ट्वीट करते हुए कहा कि टीएमसी के लोगों ने आज शाम चार बजे बीडीओ कार्यालय के पास मुझ पर हमला किया।

विज्ञापन


बात दें कि अशोक डिंडा पूर्व क्रिकेटर एवं पश्चिम बंगाल के पूरब मेदिनीपुर में मोयना विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से इस बारे में एक रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि डिंडा पर हुए हमले के सिलसिले में फौरन रिपोर्ट देने को कहा गया है। भाजपा उम्मीदवार के मैनेजर ने बताया कि डिंडा रोड शो कर लौट रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) पर लाठी और सरिया से लैस सौ से भी अधिक गुंडों ने हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि वाहन पर पथराव भी किया गया, जिसमें पूर्व क्रिकेटर के कंधे पर चोट आई है। डिंडा के मैनेजर ने कहा कि यह घटना मोयना बाजार के सामने हुई, जब हम रोड शो से लौट रहे थे। वहां तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय गुंडे शाहजहां अली ने अन्य करीब सौ से भी अधिक लोगों के साथ मिलकर लाठी, सरिया और ईंट से हमला किया।
विज्ञापन


हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि यह हमला भाजपा में अंदरूनी कलह का एक परिणाम है। तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिल गिरि ने कहा कि भाजपा के पुराने लोग डिंडा को पार्टी से उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने उन पर हमला किया। तृणमूल कांग्रेस का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है।
 
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान होने जा रहा है। 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा। एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, छह अप्रैल को तीसरे चरण का, 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवे  चरण का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान और दो मई को परिणाम आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें