फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद हिंसा: कलकत्ता हाईकोर्ट में बतौर वकील पेश हुईं ममता बनर्जी, बाहर निकलने पर लगे चोर-चोर के नारे

Thu, 14 May 2026 11:34 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य की पूर्व मुख्यमंंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं, इस दौरान खास बात यह रही कि वे वहां पर एक वकील के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने वकीलों की तरह काला कोट और सफेद बैंड पहन रखा था।
विज्ञापन
कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं पूर्व सीएम ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक वकील के तौर पर पेश हुईं। वह हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद हुई हिंसा से जुड़ी एक जनहित याचिका पर बहस करने के लिए पहुंची थीं। इसके बाद जब ममता बनर्जी जब अदालत से बाहर आईं तो उनके खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे लगाए गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया।
विज्ञापन

 
तृणमूल कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा - हमारी माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी आज स्वयं कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंचीं, ताकि वे बंगाल भाजपा द्वारा बंगाल में फैलाई गई व्यापक चुनाव के बाद हिंसा से संबंधित मामले में अपनी बात रख सकें। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कौन सी बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है -वे बंगाल की जनता को उनकी जरूरत के समय कभी नहीं छोड़तीं। वे सत्य, न्याय और संवैधानिक मूल्यों के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़तीं। और बार-बार, वे अतुलनीय करुणा, साहस और दृढ़ विश्वास के साथ नफरत की राजनीति से ऊपर उठ खड़ी होती हैं। चाहे एसआईआर के अन्याय का सामना करना हो या भाजपा के अनियंत्रित आचरण के खिलाफ मजबूती से खड़े रहना हो, वे लगातार यह साबित करती हैं कि आज देश में उनके जैसा कोई नेता नहीं है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: बूचड़खानों को लेकर सीएम शुभेंदु सख्त, सार्वजनिक रूप से पशु वध पर लगाई रोक; सरकार ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन


काला कोट और सफेद बैंड पहनकर कोर्ट में एंट्री
ममता बनर्जी के अदालत पहुंचने से राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई। अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ममता बनर्जी ने वकीलों की तरह काला कोट और सफेद बैंड पहनकर कोर्ट में एंट्री की, जिसने सबका ध्यान खींचा।
 
कल्याण बनर्जी के बेटे ने दायर की है याचिका
यह पीआईएल कलकत्ता हाईकोर्ट के वकील और वरिष्ठ अधिवक्ता तथा चार बार के तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के बेटे सिरसन्या बनर्जी ने दायर की थी। सिरसन्या बनर्जी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में हुगली जिले की उत्तरपारा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार थे। हालांकि, उन्हें भाजपा उम्मीदवार और पूर्व एनएसजी कमांडेंट दीपंजन चक्रवर्ती ने 10,000 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Mumbai: दुकानों पर मराठी साइनबोर्ड लगाने के निर्देश, पालन नहीं किया तो होगी 'शिवसेना स्टाइल' में कार्रवाई

चुनाव बाद हिंसा के आरोपों पर राज्य में राजनीति गर्म
कलकत्ता हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई पहले से ही काफी चर्चाओं में रही है, क्योंकि चुनाव बाद हिंसा के आरोपों को लेकर राज्य की राजनीति लंबे समय से गरमाई हुई है। विपक्ष लगातार टीएमसी सरकार पर निशाना साधता रहा है, जबकि टीएमसी इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताती रही है। बता दें कि, इस साल की शुरुआत में, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में पेश हुई थीं। उस दिन उन्होंने सीजेआई सूर्यकांत की बेंच के सामने संक्षेप में अपनी बात भी रखी थी। हालांकि उस मामले में वह वकील के तौर पर पेश नहीं हुई थीं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें