सूत्रों ने बताया कि वह लगातार बैठकों में शामिल थे और पिछले हफ्ते उन्होंने अभिनेता से नेता बने अपने बेटे निखिल कुमारस्वामी के लिए एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी।
पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी को बुखार की शिकायत के बाद बुधवार (30 अगस्त) को बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि कुमारस्वामी को पिछले सप्ताह व्यस्त गतिविधि के कारण बुखार और थकान हो गई थी। अपोलो स्पेशलिटी अस्पताल, जयनगर ने सुबह 11 बजे एचडी कुमारस्वामी का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया।स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि वर्तमान में वह हेमोडायनामिक रूप से स्टेबल, कंफर्टेबल और कोहेरेंट हैं और उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि वह लगातार बैठकों में शामिल थे और पिछले हफ्ते उन्होंने अभिनेता से नेता बने अपने बेटे निखिल कुमारस्वामी के लिए एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता और परिवार के सदस्य चिंतित हैं क्योंकि कुमारस्वामी की पहले एक बड़ी हर्ट सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टरों ने आश्वासन दिया है कि चिंता की कोई बात नहीं है और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।