फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने जद(एस) के विलय की अफवाहों को किया खारिज 

Fri, 08 Jan 2021 01:56 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी - फोटो : Facebook
विज्ञापन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सत्तारूढ़ भाजपा के साथ अपनी पार्टी जद (एस) के संभावित विलय को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों को खारिज करते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में अकेले अपने दम पर जीत हासिल करके सत्ता में आने का बृहस्पतिवार को दावा किया।

विज्ञापन


जद(एस) के विधायक दल के नेता कुमारस्वामी ने पार्टी संगठन में फेरबदल और फैसले लेने के लिए 8-10 सदस्यीय कोर-कमेटी बनाने की अपनी योजना भी साझा की।

कुमारस्वामी ने कहा, हमारे युवाओं को इस पार्टी द्वारा तय किए गए मार्ग को समझना चाहिए। इस पार्टी को किसी अन्य पार्टी का गुलाम बनाना या किसी अन्य पार्टी के साथ विलय करना, देवेगौड़ा (पूर्व प्रधानमंत्री) के लंबे संघर्ष का अपमान होगा। यहां एक पार्टी की बैठक में उन्होंने कहा, जद (एस) का अपना इतिहास है और पार्टी का भाजपा या किसी अन्य पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है जैसा कि कुछ लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें