फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीईसी चावला ने धनी उम्मीदवारों के चुनाव जीतने पर सवाल उठाया

Sun, 27 Jan 2019 02:48 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
नवीन चावला
विज्ञापन

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नवीन चावला ने चुनावों में धनी उम्मीदवारों की जीत पर सवाल उठाते हुए शनिवार को कहा कि 'क्या उनकी जीत जनता की आवाज है ?' जयपुर साहित्योत्सव के एक कार्यक्रम में चावला ने कहा, 'हमारी संसद में धनाढ्य लोग हैं। इनमें अनेक उद्योगपति व व्यापारी शामिल हैं। उन्हें कई बार संसदीय समितियों में ऐसे पद मिल जाते हैं, जो सीधे तौर पर हितों के टकराव वाले होते हैं।' 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'एक व्यक्ति जो अब भगोड़ा है, उसे नागर विमानन मामलों पर संसदीय समिति का सदस्य बनाया गया था। यह तर्क दिया गया था कि उसे इस क्षेत्र की जानकारी है। उन्होंने कहा, ’हम धनी और शक्तिशाली संसद बनने की ओर तो बढ रहे हैं, लेकिन क्या यह जनता की आवाज का प्रतिनिधित्व करती है।' 

उन्होंने सवाल किया, 'संसद में आज जो लोग हैं, क्या वे आम जनता की आवाज का प्रतिनिधित्व करते हैं?' चावला ने चुनावों में धन बल और बाहुबल के इस्तेमाल पर भी चिंता जताई। उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर कहा, ‘जनता को इन पर (ईवीएम पर) भरोसा रखना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें