फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई तीन माह में तीसरी बार अस्पताल में भर्ती

Tue, 03 Nov 2020 05:08 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, गुवाहटी
विज्ञापन
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई - फोटो : ANI
विज्ञापन

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को तीन माह में तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोगोई को रविवार देर रात गंभीर अवस्था में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इससे पहले अगस्त में उन्हें दो बार कोरोना संक्रमित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। गोगोई का जीएमसीएच के सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज चल रहा है। 86 वर्षीय नेता को 25 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाया गया था। हालांकि, ठीक होने के बाद भी उन्हें 20 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें