एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। अस्पताल के साथी छात्रों ने 24 वर्षीय युवक को बताया। उसका कहना है कि छात्र पढ़ाई में काफी अच्छा था। उसका दिमाग काफ तेज है। उसने यह भी बताया कि वह ज्यादातर खुद में ही रहता था।
असम के कछार जिले में सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएमसीएच) के 24 वर्षीय एक छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि चिकित्सा पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के छात्र का शव मंगलवार रात को उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस को घटनास्थल से दो सुसाइड नोट बरामद हुए हैं और उसके परिजनों ने पुष्टि की कि ये सुसाइड नोट छात्र ने ही लिखे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, छात्र ने नोट में यह लिखा है कि वह गंभीर अवसाद में था और उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। इन सुसाइड नोट की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
नोट में छात्र ने अपनी मां से माफी मांगी। नोट में लिखा था, 'मां, मुझे माफ़ कर देना। मैं आज तुम्हें छोड़कर जा रहा हूं। मैं अवसाद में नहीं रह सकता और मुझे सीने के पास दर्द हो रहा है...।' दूसरे नोट में छात्र ने लिखा था, 'मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं, मेरी आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।'