मुंबई में एक विदेशी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम मनीष गांधी है। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी मनीष गांधी ने 2016 से 2022 के बीच महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
साथ बताया कि आरोपी महिला की अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करता था, जिसके आधार पर वह महिला को डराता था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। मुंबई पुलिस के मुताबिक पीड़िता पोलैंड की रहने वाली है। आरोपी पर केस दर्ज हो गया है।
मुंबई पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ अंबोली पुलिस थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को धमकी देता था कि वह उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।