फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Misri US Visit: विदेश सचिव मिस्री अमेरिका दौरे पर जाएंगे, भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षा

Tue, 07 Apr 2026 11:23 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर अमेरिका जाने वाले है। वे वहां व्यापार, रक्षा और तकनीक जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर बैठकें करेंगे। 
विज्ञापन
विदेश सचिव विक्रम मिस्री - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8 से 10 अप्रैल तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इस दौरे की जानकारी दी। अपनी वाशिंगटन डीसी की यात्रा के दौरान विदेश सचिव भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच प्रमुख क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को और आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, विक्रम मिस्री अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर बैठकें करेंगे। इन चर्चाओं में व्यापार, रक्षा, विज्ञान और तकनीक जैसे विषय शामिल रहेंगे। इसके साथ ही दोनों पक्ष आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा करेंगे। यह दौरा विदेश मंत्री एस जयशंकर की फरवरी में हुई वाशिंगटन यात्रा के बाद हो रहा है। यह दोनों देशों के बीच लगातार होने वाले उच्च-स्तरीय संवाद का एक हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:  Iran War: कोमा में है मोजतबा खामेनेई, ईरान के इस शहर में चल रहा सर्वोच्च नेता का इलाज; रिपोर्ट में बड़ा दावा
विज्ञापन


भारत में यूएस के राजदूत वाशिंगटन में मौजूद
इसी बीच, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी इस समय अमेरिका में मौजूद हैं। उन्होंने वहां भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात की और नई दिल्ली व वाशिंगटन के बीच रणनीतिक रिश्तों के महत्व को रेखांकित किया। सर्जियो गोर ने अपनी इस यात्रा के दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और एफबीआई निदेशक काश पटेल से भी मुलाकात की है।
विज्ञापन


एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, सर्जियो गोर आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर पर मिलने वाले हैं। यह मुलाकात उस समय हो रही है जब ईरान को समझौता करने के लिए ट्रंप की दी गई समय सीमा समाप्त होने वाली है। इससे पहले एक इंटरव्यू में सर्जियो गोर ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना एक सच्चा दोस्त मानते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं के बीच का यह गहरा रिश्ता दोनों देशों के संबंधों को और अधिक मजबूती देता है। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को बेहतर बनाने और साझा लक्ष्यों के लिए काम करने को एक बड़ा सौभाग्य बताया।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें