श्रीलंका पर आए आर्थिक संकट पर विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंगलवार को कहा, 'पड़ोसी पहले' नीति हमारी प्राथमिकता है। इसी नीति को ध्यान में रखते हुए भारत ने श्रीलंका को काफी सहायता भेजी है। उन्होंने बताया कि श्रीलंका में आर्थिक संकट को दूर करने के लिए भारत की ओर से इस वर्ष 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता भेजी गई।
विज्ञापन
बागची ने बताया, श्रीलंका में आवश्यक वस्तुओं की किल्लत को दूर करने के लिए भी भारत की ओर से काफी सहायता प्रदान की गई है। भारत की ओर से भोजन, दवा जैसी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की गई है। आगे भी श्रीलंका के हित के लिए प्रयास जारी रहेंगे।