फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान चालीसा विवाद : दलित होने से राणा दंपती के साथ हो रहा जुल्म, केंद्रीय मंत्री अठावले बचाव में आए सामने

Tue, 10 May 2022 02:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली 

सार

निर्दलीय सांसद व विधायक राणा दंपती के प्रति पूरा सहयोग प्रकट करते हुए अठावले ने मंगलवार को कहा कि नवनीत राणा से इसलिए अन्याय हो रहा है, क्योंकि वह एक दलित समुदाय से आती हैं। 
विज्ञापन
Union Minister Ramdas Athawale - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में जारी हनुमान चालीसा विवाद के बाद सुर्खियों में आए राणा दंपती के बचाव में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मोर्चा संभाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद नवनीत राणा व उनके विधायक पति रवि राणा को महाराष्ट्र सरकार ने इसलिए प्रताड़ित किया, क्योंकि वे दलित हैं। 

विज्ञापन

निर्दलीय सांसद व विधायक राणा दंपती के प्रति पूरा सहयोग प्रकट करते हुए अठावले ने मंगलवार को कहा कि नवनीत राणा से इसलिए अन्याय हो रहा है, क्योंकि वह एक दलित समुदाय से आती हैं। 

नवनीत राणा महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद हैं। उन्होंने 23 अप्रैल को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुंबई में निजी आवास 'मातोश्री' के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा की थी। इसके बाद राणा दंपती पर महाराष्ट्र सरकार ने देशद्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। 24 अप्रैल को उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया था।

सुप्रीम कोर्ट जाएंगी नवनीत राणा
अठावले ने कहा कि मैंने हमेशा नवनीत राणा का समर्थन किया है क्योंकि महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय किया गया है। वह मिल भी चुकी हैं। इस बारे में स्पीकर ने भी चिंता व्यक्त की है। अठावले ने आगे कहा कि नवनीत राणा अपने खिलाफ देशद्रोह का केस लड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट जा रही हैं।

विज्ञापन


हनुमान चालीसा पढ़ने पर देशद्रोह का केस अनुचित
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि हनुमान चालीसा पढ़ने के नाम पर देशद्रोह का अपराध थोपा नहीं जाना चाहिए। देशद्रोह का आरोप लगाकर महाराष्ट्र सरकार ने बहुत बड़ा अपराध किया है। नवनीत राणा और रवि राणा को न्याय मिलना चाहिए।

स्पीकर से मिले राणा दंपती
राणा दंपती सोमवार को दिल्ली पहुंचे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा हनुमान चालीसा मुद्दे के नाम पर उनके साथ हुए अन्याय के बारे में जानकारी दी। उधर, जमानत शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में अर्जी दायर राणा दंपती की जमानत निरस्त करने को आग्रह किया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें