फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विदेश मंत्री जी आप तक बात पहुंचाने के लिए मुझे आत्महत्या करनी पडेगी क्या'

Fri, 31 Mar 2017 01:07 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इन दिनों विदेश में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों की सहायता के लिए पूरी कोशिश में लगी हुई हैं। ट्विटर के सहारे विदेश मंत्री पासपोर्ट नवीकरण से लेकर हर संभव सहायता की कोशिश करती है। ऐसे ही कुछ गुरुवार को उनके ट्विटर पेज पर देखने को मिला।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार न्यूजीलैंड में रह रही एक महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से को ट्वीट कर सहायता की मांग की। न्यूजीलैंड में रह रही ज्योति एस पांडे ने वीजा से जुड़ी परेशानी को बताते हुए विदेश मंत्री को ट्वीट कर कहा कि आप तक बात पहुंचाने के लिए मुझे आत्महत्या करनी पडेगी क्या।
  @SushmaSwaraj
Good morning mam
Please help me for tourist visa.Mere father in law ki death ho gyi h.mujh mere in law ke pass jana h.please — Jyoti S Pande (@jyotiranapande) February 24, 2017
विज्ञापन


इस पर विदेश मंत्री ने ट्विट के माध्यम से जवाब दिया और कहा कि आप आत्महत्या मत कीजिए अपने बात बताए। इसके बाद ज्योति पांडे ने अपनी परेशानी बताते हुए ट्वीट के द्वारा कहा कि वह न्यूजीलैंड में रही है। और उसके पति न्यूजीलैंड के नागरिक है। आगे उन्होनें कहा कि कृपया मुझे वीजा उपलब्ध करवा दें।
  Namastey  mam
I m jyoti rana from India. Mere hubby  New Zealand citizen h. Pls provide me tourist visa.
I don't have marriage certificate. — Jyoti S Pande (@jyotiranapande) February 23, 2017

मैंने तीन बार वीजा के लिए आवेदन किया था मगर उसको रिजेक्ट कर दिया गया। इस पर विदेश मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि अपने न्यूजीलैंड के वीजा के आवेदन की फोटो कापी मुझे भेज दें। सुषमा स्वराज ने ज्योति की समस्या को दूर करने के लिए अपनी निजी ई-मेल आईडी भी दी। जिसके बाद ज्योति पांडे ने विदेश मंत्री का धन्यवाद प्रकट किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें