केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और द्विपक्षीय रिश्तों पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों ने आपसी घनिष्ठ संबंधों को और प्रगाढ़ करने के कदमों पर विचार-विमर्श किया।
पढ़ें: ICJ: भारत की जीत के पीछे सुषमा का भी हाथ, भंडारी के लिए 60 देशों से खुद की थी बात
रवीश ने ट्वीट कर कहा, ‘सुषमा स्वराज ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री से मुलाकात की। दोनों नेताओं में रिश्ते बढ़ाने के पहलुओं पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को विक्रमसिंघे के साथ बातचीत कर चुके हैं।’ विक्रमसिंघे की चार दिनी भारत यात्रा शुक्रवार को समाप्त हो गई।