भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को पाकिस्तान की मरीज फैजा तनवीर को राहत देते हुए उसके इलाज के लिए मेडिकल वीजा को मंजूरी दे दी। इससे पहले तनवीर को पाकिस्तान के हाईकमीशन ने वीजा देने से इंकार कर दिया था।
इस मामले में फैजा तनवीर ने सुषमा से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मदद की गुहार लगाई थी। उसने ट्विटर पर लिखा था 'प्लीज मेरी मदद कीजिए, मेरी जान बचा लीजिए मैडम'।
फैजा ने आगे लिखा- 'मैडम आप मेरे लिए मां हैं। प्लीज मुझे मेडिकल वीजा दे दें, इस 70वीं आजादी के साल की खुशी में मेरी मदद करें'।