भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की मां सुलोचना सुब्रमण्यम का शनिवार को निधन हो गया। विदेश मंत्री ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
परिवार में उनके बेटे जयशंकर, एस विजय कुमार और संजय सुब्रह्मण्यम हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा नेता राम माधव, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत सहित अन्य ने जयशंकर की मां के निधन पर शोक प्रकट किया है। जयशंकर के पिता के. सुब्रह्मण्यम प्रख्यात रणनीतिक विशेषज्ञ थे और भारत के परमाणु सिद्धांत के जनक भी थे, जिनका फरवरी 2011 में निधन हो गया।