भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार तनाव जारी है। ऐसे में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से एलओसी(LOC) पर घुसपैठ करने की फिराक में है। पाकिस्तान आतंकवादियों को भारत भेजने की हर तरह की कोशिश में लगा है लेकिन भारत पाक के इस मंसूबे पर पानी फेर दिया है। दरअसल भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घुसपैठ को रोकने के लिए एलओसी पर तीन हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दी है।
सूत्र के अनुसार भारतीय जवानों की तैनाती से पाकिस्तान की हर चालबाजी को रोकने में मदद मिलेगी और घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों द्वारा बॉर्डर पार करने की हर कोशिश को नाकाम की जाएगी। सूत्र ने आगे बताया कि इस साल पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को भारत भेजने की तमाम कोशिशों को विफल किया गया। हालांकि पाकिस्तान ने अक्तूबर और नवंबर में भारी वर्फबारी के बीच घुसपैठ करने की लगातार कोशिश कर रही थी लेकिन भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
सूत्र के अनुसार भारतीय सेना एलओसी पर काफी चौकन्नी है और पाकिस्तान के हर कदम पर निगाह बनाके रख रही है। सूत्र ने बताया कि भारतीय सेना हर विकट स्थिति से निपटने को तैयार है। कुछ दिन पहले सेना प्रमुख ने एलओसी का मुआयना किया था और इसके बाद उन्होंने जानकारी दी कि सीमा पर पाकिस्तान ने कई बार सीजफायर उल्लंघन किया।