फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर की मां सुलोचना सुब्रमण्यम का निधन

Sat, 19 Sep 2020 07:49 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुलोचना सुब्रमण्यम - फोटो : @DrSJaishankar
विज्ञापन

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की मां सुलोचना सुब्रमण्यम का शनिवार को निधन हो गया। विदेश मंत्री ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, 'बहुत दुख के साथ यह सूचित कर रहा हूं कि मेरी मां सुलोचना सुब्रह्मण्यम का आज निधन हो गया। हम उनके मित्रों एवं शुभचिंतकों से उन्हें अपनी यादों में बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। उनकी बीमारी के दौरान उन्हें हिम्मत देने वाले सभी लोगों का हमारा परिवार विशेष रूप से आभारी है।'
विज्ञापन

 


परिवार में उनके बेटे जयशंकर, एस विजय कुमार और संजय सुब्रह्मण्यम हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा नेता राम माधव, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत सहित अन्य ने जयशंकर की मां के निधन पर शोक प्रकट किया है। जयशंकर के पिता के. सुब्रह्मण्यम प्रख्यात रणनीतिक विशेषज्ञ थे और भारत के परमाणु सिद्धांत के जनक भी थे, जिनका फरवरी 2011 में निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें