फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Jaishankar: 'उल्टा चोर कोतवाल का डांटे', जब कनाडा पर सवाल का विदेश मंत्री ने मुस्कुराकर दिया जवाब

Thu, 08 Jun 2023 01:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

थॉमस ने कहा था कि जब हम आर्थिक सुरक्षा और विदेशी दखल की बात करते हैं तो कुछ देश इसमें शामिल हैं। जिनमें रूस, ईरान, भारत शामिल हैं। इसी बयान को लेकर विदेश मंत्री ने ये बातें कही हैं। 
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर अक्सर विरोधियों को अपने तीखे बयानों से चित्त करने के लिए जाने जाते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है। दरअसल कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अपने एक बयान में आरोप लगाया कि भारत उनके आंतरिक मामलों में दखल दे रहा है। अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ही अंदाज में कनाडा की एनएसए को जवाब दिया है। दरअसल एस जयशंकर से कनाडा की एनएसए के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि 'उनका बयान सुनकर मुझे हिंदी की एक कहावत याद आ रही है... 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे'।'
विज्ञापन


क्या बोलीं थी कनाडा की एनएसए
बीते हफ्ते कनाडियन ग्लोबल अफेयर्स इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोडी थॉमस ने कहा था कि जब हम आर्थिक सुरक्षा और विदेशी दखल की बात करते हैं तो कुछ देश इसमें शामिल हैं। जिनमें रूस, ईरान, भारत शामिल हैं। इसी बयान को लेकर विदेश मंत्री ने ये बातें कही हैं। 

ये भी पढ़ें- Canada: इंदिरा गांधी की हत्या का खालिस्तानियों ने मनाया जश्न, शर्मनाक करतूत पर उच्चायुक्त ने कही बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल कनाडा में खालिस्तान समर्थकों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। कनाडा में कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने के भी कई मामले सामने आए हैं। इसे लेकर भारत कई बार कनाडा की सरकार के सामाने आपत्ति जाहिर कर चुका है लेकिन अभी तक कनाडा की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यही वजह है कि जब कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भारत पर उनके आंतरिक मामलों में दखल देने की बात कही तो एस जयशंकर ने अपने ही अंदाज में कनाडा की एनएसए को जवाब दिया है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें