स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं को लेकर बड़ा एलान किया है। तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल किए एक नए पद का गठन किया जाएगा। सरकार सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस) का पद गठन करेगी। सीडीएस तीनों सेनाओं का 'सेनापति' होगा। इससे तीनों सेनाओं में तालमेल बढ़ेगा साथ ही तीनों सेनाओं की ताकत भी बढ़ेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में सैन्य व्यवस्था, सैन्य शक्ति और सैन्य संसाधन में सुधार पर लंबे अरसे से चर्चा चल रही है। कई कमीशनों के रिपोर्ट आए। सभी रिपोर्टों में कहा गया कि हमारी तीनों सेनाओं जल, थल, नभ के बीच समन्वय तो है, लेकिन आज जैसे दुनिया बदल रही है ऐसे में भारत को टुकड़ों में सोचने से नहीं चलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी पूरी सैन्य शक्ति को एक मुस्त होकर एक साथ आग बढ़ने में काम करना होगा. अब हम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस की व्यवस्था करेंगे। इस पद के गठन के बाद तीनों सेनाओं के शीर्ष स्तर एक प्रभावी नेतृत्व मिलेगा।