सेना में हथियारों के आधुनिकीकरण को लेकर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भारतीय सेनामें आधुनिकता बेहद जरूरी है। लेकिन, ये भी जरूरी है कि जंग में उन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जो देश में बने हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व में उन देशों की लिस्ट में आता है, जिसे अपने बनाए हथियारों से ही जंग में उतरना चाहिए।
समय आ गया है कि आने वाले दिनों में अगर जंग होती है तो हम हमारे बनाए मॉर्डन हथियारों के साथ मैदान में उतरें। बिपिन रावत ने यह भी कहा कि हमें अब आयात से दूर जाना है। भविष्य में युद्ध बहुत कठिन परिस्थितियों में होंगे, हमें इसके लिए तैयार रहना है।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश में सीमा विवाद पर रावत ने कहा कि ये मुद्दा सुलझ गया है और इसके बाद हमने बैठक भी की है।