फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: 70 साल तक भाजपा को छोड़कर किसी पार्टी ने आदिवासियों की परवाह नहीं की, कर्नाटक में बोले जेपी नड्डा

Sun, 20 Nov 2022 02:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 70 साल तक भाजपा के अलावा किसी और ने कभी देश में आदिवासियों की परवाह नहीं की और न ही उन्हें बराबरी का प्रतिनिधित्व दिया।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बल्लारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज आदिवासियों के मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि 70 साल तक भाजपा के अलावा किसी और ने कभी देश में आदिवासियों की परवाह नहीं की और न ही उन्हें बराबरी का प्रतिनिधित्व दिया। आज भाजपा ने पहली बार एक आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा कि आज जनजातीय समाज के विकास के लिए भाजपा की सरकार प्रतिबद्ध है। जनजातीय स्कॉलरशिप की बात हो, एकलव्य विद्यालय की बात हो, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात हो, जनजातीय भाइयों के लिए हर स्किम में प्राथमिकता दी गई है।

विज्ञापन


हम आदिवासी भाई-बहनों की हर तरह से मदद करने के लिए तत्पर: नड्डा
हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम राजनीति में एक ऐसा समय देख रहे हैं जब हमारे आदिवासी, वाल्मीकि, दलित समाज के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा उनकी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। हम आदिवासी भाई-बहनों की हर तरह से मदद करने के लिए तत्पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें