फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20: जी-20 समिट में अतिथियों को चांदी के बर्तनों में परोसा जाएगा खाना, इनमें छपी होंगी सांस्कृतिक कलाकृतियां

Wed, 06 Sep 2023 02:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइरिस जयपुर ने मंगलवार को नई दिल्ली अपने कुछ चांदी के बर्तनों का प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक, विदेशी मेहमानों द्वारा होटलों में प्रवास के दौरान रात्रि व दोपहर के भव्य भोज के लिए इन बर्तनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
G-20 Summit - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों और विश्व के अन्य नेताओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित कलाकृतियों वाले चांदी के विशेष बर्तनों पर भोजन परोसा जाएगा। इस बात की जनकारी जयपुर के एक धातु की वस्तुओं का निर्माण करने वाली (मेटलवेयर) कंपनी ने दी। 
विज्ञापन


आइरिस जयपुर ने मंगलवार को नई दिल्ली अपने कुछ चांदी के बर्तनों का प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक, विदेशी मेहमानों द्वारा होटलों में प्रवास के दौरान रात्रि व दोपहर के भव्य भोज के लिए इन बर्तनों का इस्तेमाल किया जाएगा। चांदी के बर्तन बनाने वाली कंपनी के लक्ष पाबुवाल ने बताया अधिकांश टेबलवेयर में स्टील या पीतल का आधार या चांदी की खूबसूरत कोटिंग के साथ दोनों का मिश्रण होता है। वहीं प्लेट की किनारो पर सोने की प्लेटिंग होती है। बर्तनों में पेय परोसने के लिए गिलास भी शामिल है। 

उन्होंने आगे कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर के लिए 200 कारीगरों ने लगभग 15,000 चांदी के बर्तन बनाए हैं। बर्तनों को बनाने में जयपुर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों के शिल्पकारों का योगदान है। इसे तैयार करने में 50,000 घंटे लगे। मेटावेयर फर्म का संचालन लक्ष पाबुवाल अपने पिता राजीव पाबुवाल के साथ करते हैं।
विज्ञापन


सम्मेलन में कौन-कौन शामिल होगा?
नई दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में 19 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष और सरकार के प्रमुख भाग लेंगे। इसके अलावा यूरोपीय संघ भी इस सम्मेलन में शिरकत करेगा। जी20 के सदस्य देशों के अलावा नौ देशों के प्रमुख, बतौर अतिथि देश, बैठक में हिस्सा लेंगे। 

अंतर्राष्ट्रीय संगठन (यूएन, आईएमएफ, डब्ल्यूबी, डब्ल्यूएचओ, डब्ल्यूटीओ, आईएलओ, एफएसबी और ओईसीडी) और क्षेत्रीय संगठन (एयू, एयूडीए-एनईपीएडी और आसियान) के अतिरिक्त G20 के अध्यक्ष के रूप में भारत द्वारा आईएसए, सीडीआरआई और एडीबी को अतिथि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के रूप में आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें