फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ऑर्डर लौटाया, तो डिलिवरी बॉय ने रखी संबंध बनाने की मांग

Tue, 12 Jul 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
बेंगलुरु में एक फूड डिलिवरी बॉय ने ऑर्डर वापस करने पर फोन पर अजीब सी डिमांड कर डाली। इतना ही नहीं, उसने मांग पूरी न होने पर महिला को सबक सिखाने की धमकी भी दी। डिलिवरी बॉय की हरकतें यहीं नहीं रुकीं, उसने महिला को कॉल गर्ल बताते हुए व्हाट्सएप पर उसका नंबर भी शेयर कर दिया, जिसके बाद रातभर में महिला के पास सैकड़ों पुरुषों के फोन आए। पुलिस ने आरोपी डिलिवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह मामला बेंगलुरु के जेपी नगर थाने का है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता रागिनी (बदला हुआ नाम) ने फूडपांडा ऐप के जरिए मैकडोनाल्ड्स से खाना ऑर्डर किया था। रात करीब 10 बजे डिलिवरी बॉय ऑर्डर लेकर पहुंचा, लेकिन रागिनी ने ऑर्डर वापस कर दिया, जिस पर डिलिवरी बॉय रागिनी को घूरने लगा, उस पर भद्दे कॉमेंट्स किए और वहां से चला गया।

 
Trending Videos

फोन करने वाले पूछ रहे थे, एक रात का कितना है चार्ज

- फोटो : BBC
घटना के आधे घंटे के बाद ही रागिनी के पास डिलिवरी बॉय का फोन आया और वह उससे संबंध बनाने की मांग करने लगा। जब रागिनी उस पर चिल्लाई तो उसने फोन काट दिया। इसके बाद लड़के ने महिला को कॉर्ल गर्ल बताते हुए उसका नंबर व्हॉटसएप पर डाल दिया।  

रागिनी के पास अगले आधे घंटे में 14 अलग-अलग नंबरों से फोन आ चुके थे, जिसके बाद उसने पुलिस के इस मामले की जानकारी दी। फोन करने वाले उससे एक रात का चार्ज पूछ रहे थे और उससे संबंध बनाने की बात कर रहे थे। 
विज्ञापन

पीड़िता नहीं दे रही थी खाने के पैसे

डीसीपी एसडी शरणप्पा के मुताबिक, डिलिवरी बॉय और पीड़िता के बीच ऑर्डर को लेकर बहस हुई थी, पीड़िता को खाना पसंद नहीं आया था और वह उसे वापस ले जाने की बात कर रही थी और खाने के पैसे भी नहीं दे रही थी। खुला हुआ खाना ले जाना भी संभव नहीं था, इसलिए आरोपी श्रेयस खाने का पार्सल वहीं छोड़कर चला गया और बाद में उसने पीड़िता का नंबर व्हाट्सएप पर कॉल गर्ल के नाम से डाल दिया। 

पुलिस ने कहा कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जल्द ही जिन लोगों ने रागिनी को फोन किया था उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें