फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NMIA से 25 दिसंबर से शुरू होगी उड़ानें: ये एयरलाइन कंपनियां दिल्ली सहित 10 शहरों के लिए शुरू करेंगी सीधी सेवा

Mon, 17 Nov 2025 06:52 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू होने के बाद मुंबई के यात्रियों को अब सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नया एयरपोर्ट शहर का दूसरा बड़ा एविएशन हब बनने जा रहा है।
विज्ञापन
दिसंबर की विमान सेवाओं से जुड़ी बड़ी खबर (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई महानगर क्षेत्र में हवाई सफर का एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। 25 दिसंबर से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट NMIA  संचालन शुरू कर देगा। इसके साथ ही निजी एयरलाइन कंपनी इंडिगो और अकासा एयर ने अपनी पहली उड़ानों का शेड्यूल जारी कर यात्रियों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू होने के बाद मुंबई के यात्रियों को अब सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नया एयरपोर्ट शहर का दूसरा बड़ा एविएशन हब बनने जा रहा है, जिससे उड़ानों की सुविधा और विकल्प दोनों बढ़ेंगे।

विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइन ने पुष्टि की है कि वह 25 दिसंबर से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट  से उड़ानें शुरू करेगी। शुरुआती चरण में एयरलाइन दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, नॉर्थ गोवा, जयपुर, नागपुर, कोच्चि और मेंगलुरु के लिए सीधी सेवाएं देगी। इन कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ इंडिगो नवी मुंबई एयरपोर्ट से सबसे बड़ा घरेलू नेटवर्क शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बन जाएगी। कंपनी का कहना है कि मुंबई महानगर क्षेत्र में तेजी से बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को देखते हुए नवी मुंबई एयरपोर्ट यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा बनकर उभरेगा।

इंडिगो के बाद अब आकाशा एयर ने भी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सेवाएं शुरू करने की घोषणा कर दी है। एयरलाइन की पहली वाणिज्यिक उड़ान 25 दिसंबर को दिल्ली–नवी मुंबई रूट पर उड़ान भरेगी। इसके साथ ही आकासा उसी दिन नवी मुंबई–गोवा रूट पर भी सेवाएं शुरू करेगी। 26 दिसंबर से दिल्ली और कोच्चि के लिए उड़ानें उपलब्ध होंगी, जबकि 31 दिसंबर से अहमदाबाद के लिए कनेक्टिविटी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

एयरलाइन की वेबसाइट और मोबाइल एप पर टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है, और शुरुआती प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक बताई जा रही है। कंपनी ने संकेत दिया है कि आने वाले महीनों में वह अपनी उड़ानों की संख्या तेजी से बढ़ाएगी, जिससे यात्रियों को और ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

1,160 हेक्टेयर क्षेत्र में बना नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे आधुनिक एयरपोर्ट्स में शामिल होने जा रहा है। पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल तैयार किया गया है, जिसकी क्षमता हर साल करीब 2 करोड़ यात्रियों को संभालने की है। 19,650 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को किया था। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा माना जाता है, जहां रोजाना हजारों उड़ानें संचालित होती हैं। ऐसे में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भार काफी कम होगा और उड़ानों का संचालन भी अधिक सुगम हो जाएगा।

नए एयरपोर्ट के चालू होने का सबसे बड़ा फायदा नवी मुंबई, पनवेल, ठाणे, कल्याण और पुणे कॉरिडोर के करोड़ों यात्रियों को मिलेगा। अब उन्हें एयरपोर्ट तक पहुँचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी। यह डुअल-एयरपोर्ट सिस्टम मुंबई के एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को कई गुना मजबूत करेगा और आने वाले वर्षों में हवाई यात्रियों को बेहतर सुविधा, तेज कनेक्टिविटी और अधिक विकल्प प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें