फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहना सिंह ने रचा इतिहास, दिन में मिशन करने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट बनीं

Fri, 31 May 2019 02:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लड़ाकू पायलट मोहना सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह पहली ऐसी लड़ाकू महिला पायलट बन गई हैं जो दिन में हॉक एडवांस जेट में मिशन को अंजाम देने के काबिल हैं। सिंह को दो महिलाओं भावना कंठ और अवनी चतुर्वेदी के साथ जून 2016 में लड़ाकू पायलट प्रशिक्षण के लिए लड़ाकू शाखा में चुना गया था

विज्ञापन

 


इससे पहले फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ ने युद्ध मिशन में शामिल होने की योग्यता हासिल करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन कर इतिहास रचा था।  वायुसेना के अधिकारियों ने 22 मई को कहा था कि भावना कंठ ने दिन में लड़ाकू विमान मिग-21 को उड़ाकर इस मिशन को पूरा किया। वायुसेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अनुपम बनर्जी ने बताया था कि भावना ने दिन में लड़ाकू विमान में उड़ान भर कर मिशन में कामयाबी हासिल करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं।

भावना भारतीय वायुसेना के पहले बैच की महिला फाइटर पायलट हैं। उनके साथ दो अन्य महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह को 2016 में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चुना गया था। एक साल से कम समय में ही सरकार ने प्रयोग के तौर पर महिला पायलटों के लिए युद्ध मिशन में शामिल होने का रास्ता खोलने का निर्णय लिया था। बिहार की बेटी भावना इस समय बीकानेर स्थित नल बेस पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें