फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: खराब मौसम के कारण दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर जा रहा विमान विशाखापत्तनम डायवर्ट; यात्री हुए परेशान

Mon, 26 Jun 2023 11:11 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर जा रहे एयर इंडिया के विमान के हवाई मार्ग खराब मौसम की वजह से ऐन वक्त पर बदलना पड़ा। विमान में करीब 150 से अधिक यात्री सवार थे। डायवर्जन की वजह से यात्रियों को एक दूसरे शहर में रात बितानी पड़ी।
 
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर जा रहे एयर इंडिया के विमान के हवाई मार्ग खराब मौसम की वजह से ऐन वक्त पर बदलना पड़ा। विमान में करीब 150 से अधिक यात्री सवार थे। डायवर्जन की वजह से यात्रियों को एक दूसरे शहर में रात बितानी पड़ी।

विज्ञापन

एयर इंडिया ने सोमवार को बताया कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उसे खेद है। फ्लाइट में 152 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में खराब मौसम के कारण 25 जून को दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 485 को विशाखापत्तनम की ओर मोड़ दिया गया। सभी यात्रियों को भोजन और आवास उपलब्ध कराया गया।

एयरलाइन के मुताबिक, सभी यात्रियों को लेकर फ्लाइट सोमवार दोपहर 2.15 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई और शाम चार बजे पोर्ट ब्लेयर में लैंड हुई। मौसम पर किसी का जोर नहीं चलता। हमारे मेहमानों को हुई देरी और असुविधा के लिए हमें खेद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें