पालघर पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम शाहनवाज शाह बताया गया है। वह यूपी का रहने वाला बताया गया है। आरोपी पालघर में नौकरी करता था। पीड़ित बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।आरोपी ने बच्ची को धमकाया था कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे मार डालेगा।
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के नाम पर बहलाकर घर के बाहर से ले गया था। उस वक्त वह खेल रही थी।
विज्ञापन
पालघर पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम शाहनवाज शाह बताया गया है। वह यूपी का रहने वाला बताया गया है। आरोपी पालघर में नौकरी करता था। पीड़ित बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।आरोपी ने बच्ची को धमकाया था कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे मार डालेगा।
दुष्कर्म की वारदात रविवार को हुई थी। चॉकलेट के नाम पर आरोपी पांच वर्षीय बच्ची को अपने घर ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची रोती हुई अपनी मां के पास गई तो उसे बेटी के साथ दरिंदगी का पता चला। परिजनों मामले की तुरंत बोईसर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
यूपी जाने का टिकट भी मिला
आरोपी युवक के पास से रविवार की रात को महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश जाने का टिकिट भी बरामद हुआ है। इससे पता चला है कि वह अपराध के बाद मौके से भागने की फिराक में था। घटना से आक्रोशित विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुलिस थाने में जमा हो गए। पुलिस को ज्ञापन देकर आरोपी को कड़ी से कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।