फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: दूषित पानी पीने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, 15 लोग अस्पताल में भर्ती

Tue, 16 Mar 2021 06:12 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में कथित रूप से नल का दूषित पानी पीने से मंगलवार को पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गई। इसी के साथ यहां जल संदूषण के चलते मरने वालों की संख्या बढ़ कर दो हो गई। कोलकाता निगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना वार्ड नंबर 73 में हुई। यह वार्ड पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास ही है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि ‘शशि शेखर बोस रो’ के केएमसी क्वार्टर्स की आयुषी कुमारी की तबीयत बिगड़ने पर उसे सोमवार को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था और उसने सुबह करीब सात बजे दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इसी इलाके के अन्य निवासी भुवनेश्वर दास (43) की कथित रूप से संदूषित पानी पीने से शनिवार को मौत हो गई। अधिकारी का कहना था कि पानी सीवेज के चलते संदूषित हो गया था। 

वार्ड 73 के संयोजक रतन मालाकार ने बताया कि फिलहाल 15 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि इसी इलाके में अलीपुर महिला सुधार गृह में एक महिला की कथित रूप से संदूषित पानी से मौत हो गई। जेल प्रशासन ने यह कहते हुए इस मुद्दे पर कुछ बोलने से मना कर दिया कि निगम के अधिकारी मृत्यु की सटीक वजह का पता लगाने के लिए सुधार गृह आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें