#नोटबंदी पर अखिलेश का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को देंगे दो-दो लाख
#नहीं घटेगी आपकी ईएमआई, रेपो रेट 6.25 फीसदी पर बरकरार
#संसद में गतिरोध के लिए पक्ष-विपक्ष दोनों जिम्मेदारः लालकृष्ण आडवाणी
#जगदीश सिंह खेहर होंगे देश के अगले प्रधान न्यायाधीश, चीफ जस्टिस ने लिखा सरकार को पत्र
#ED ने 50 बैंकों में छापेमारी की, हवाला कारोबार-मनी लॉन्ड्रिंग का शक
विज्ञापन
2 of 6
#नोटबंदी पर अखिलेश का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को देंगे दो-दो लाख
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि नोटबंदी के बाद कतार में लगे जिन लोगों की मौत हो गई। उनमें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के परिवारीजनों को यूपी सरकार दो-दो लाख रुपये मुआवजा देगी। यह राशि 'मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष' से प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
नोटबंदी पर उर्जित पटेल ने तोड़ी चुप्पी
- फोटो : self
#नहीं घटेगी आपकी ईएमआई, रेपो रेट 6.25 फीसदी पर बरकरार
केन्द्रीय रिजर्व बैंक( आरबीआई) ने पॉलिसी रेपो रेट में बदलाव न करने का फैसला किया है। यह पहले की तरह 6.25% ही रहेगा। साथ ही रिवर्स रेपो रेट भी बिना किसी बदलाव के 5.75% ही रहेगी। नोटबंदी के बाद देश में बैंकों के सामने अतिरिक्त कैश की समस्या को देखते हुए रिजर्व बैंक ने उन्हें ब्याज दरों के जरिए किसी तरह की राहत देने से मना कर दिया है। लिहाजा, अब आपकी ईएमआई जस की तस बनी रहेगी।
4 of 6
#संसद में गतिरोध के लिए पक्ष-विपक्ष दोनों जिम्मेदारः लालकृष्ण आडवाणी
संसद में जारी गतिरोध के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बुधवार को सदन में अपने पार्टी सदस्य और संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार से आक्रोश में बात करते हुए देखे गए। 89 वर्षीय आडवाणी ने संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार को अपनी सीट पर बुलाया और उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि 'सदन को कौन चला रहा है। यह अपने आप चल रही है।
विज्ञापन
5 of 6
#जगदीश सिंह खेहर होंगे देश के अगले प्रधान न्यायाधीश, चीफ जस्टिस ने लिखा सरकार को पत्र
न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहड़ देश के अगले प्रधान न्यायाधीश होंगे। न्यायमूर्ति खेहड़ पहले सिख प्रधान न्यायाधीश होंगे। अगले वर्ष चार जनवरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उन्हें प्रधान न्यायाधीश की शपथ दिलाएंगे।
आतंकियों को मिलकर रोकेंगे गूगल, फेसबुक, ट्विटर व माइक्रोसॉफ्ट
6 of 6
#ED ने 50 बैंकों में छापेमारी की, हवाला कारोबार-मनी लॉन्ड्रिंग का शक
प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को हवाला लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में देश के 50 बैंकों में छापेमारी की। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार की ये बड़ी कार्रवाई है। आरोप है कि नोटबंदी के बाद 500 और 1000 रुपए के नोट को हवाला कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए बैंकों तक पहुंचाए गए।