फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुईं अम्मा, तस्वीरों में देखें अंतिम यात्रा के वो रुलाने वाले पल

Wed, 07 Dec 2016 04:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
- फोटो : PTI
पूरे राजकीय सम्मान के साथ जब अम्मा को उनके राजनीतिक गुरु एमजी रामचंद्रन की समाधि के बगल में दफनाया गया तो लाखों शोक-संतप्त प्रशंसकों की अश्रुपूरित आंखें छलक उठीं। तीन दशकों तक तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाली अन्नाद्रमुक प्रमुख अम्मा को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपाल विद्यासागर राव, द्रमुक नेता एमके स्टालिन और फिल्म अभिनेता रजनीकांत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने राजाजी हॉल में भावभीनी श्रद्धांजलि दी जहां सुबह से गरीबों की मसीहा और 68 वर्षीया अम्मा का पार्थिव शरीर रखा गया था।
विज्ञापन

2 of 15
- फोटो : PTI
राजा जी भवन में अम्मा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यह वही भवन है जहां कभी अम्मा को जाने की इजाजत नहीं थी। यहीं पर अम्मा के रजनीतिक गुरू एमजीआर का पार्थिव शरीर रखा गया था। एमजीआर के पार्थिव शरीर के पास अम्मा को जाने नहीं दिया जा रहा था, किसी तरह अम्मा एमजीआर के सिराहने पहुंच पाई थीं।

दिन भर राजनीति के बड़े दिग्गजों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

3 of 15
- फोटो : PTI
राजा जी भवन पहुंचकर सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अम्मा को श्रद्धांजलि दी।

4 of 15
- फोटो : PTI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चेन्नई पहुंचे। उन्होंने जयाललिता को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजलि दी।
विज्ञापन

5 of 15
- फोटो : PTI
माहराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने भी जयाललिता को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

6 of 15
- फोटो : PTI
जयललिता की मौत की खबर सुनने के बाद से पूरे तमिलनाडु में शोक की लहर है। समर्थकों का रो रोकर बुरा हाल है। अम्मा के समर्थक उनकी तस्वीरों को हाथों में लेकर जोर-जोर से चीख-चिल्ला रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 15
- फोटो : PTI
जयललिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को लेकर चेन्नई जा रहा भारतीय वायुसेना का विमान तकनीकी खराबी पैदा होने के कारण बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटा आया। करीब एक घंटे के बाद राष्ट्रपति उसी विमान से दोबारा चेन्नई के लिए रवाना हुए।

8 of 15
amma - फोटो : Getty
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता को अंतिम विदाई देने मरीना बीच पर उमड़ा जनसैलाब हिंद महासागर की लहरों पर काबू पाने की क्षमता रखता था।

9 of 15
- फोटो : PTI
चेन्नई की हर गली अम्मा के संर्थकों से भरी रही। जिधर भी नजर घुमाते हर जगह चीख-पुकार और अम्मा अमर रहे के नारे सुनाई पड़ रहे थे।

10 of 15
- फोटो : PTI
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी अम्मा के अंतिम सफर में शरीक होने चेन्नई पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर जयाललिता को श्रद्धांजलि दी।

11 of 15
amma - फोटो : PTI
केंद्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि का आदेश जारी किया था इसलिए तीनों सेनाओं के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया। शशिकला ने ब्राह्मण पंडित की निगरानी में अंत्येष्टि की रस्म निभाई। 

12 of 15
- फोटो : PTI
तमिलनाडु की राजनीति के बड़े से बड़े दिग्गज अम्मा की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। AIADMK के सभी मंत्री अम्मी की शव यात्रा के आगे चल रहे थे।

13 of 15
- फोटो : PTI
जयललिता से व्यक्तिगत घनिष्ठता होने के कारण प्रधानमंत्री मोदी उन्हें श्रद्धांजलि देने चेन्नई पहुंचे थे। उन्होंने शोक-संतप्त शशिकला के सिर पर हाथ रखकर उन्हें सांत्वना दी। दफनाए जाने से पहले कब्र को रेत और गीली मिट्टी के साथ ही फूलों से भरा गया और उनके ताबूत को अन्नाद्रमुक के झंडे से भी लपेटा गया। 

14 of 15
- फोटो : PTI
राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।
विज्ञापन

15 of 15
- फोटो : PTI
जिधर भी नजर घुमाते हर जगह अम्मा के समर्थक दिखाई पड़ रहे थे। सड़कें बंद थीं। राजाजी भवन से लेकर मरीना बीच तक लोगों को हुजूम उमड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें