फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के हॉस्टल में करंट लगने से पांच बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Sun, 18 Aug 2019 02:30 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कर्नाटक के एक सरकारी हॉस्टल में पांच छात्रों की करंट लगने से मौत हो गई है।
  • राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने मृत छात्रों को परिवारों को मुआवजा देने की भी घोषणा की है।
  • हादसा तब हुआ जब एक छात्र इमारत की छत पर लगे फ्लैग पोस्ट को निकाल रहा था। तभी उसके ऊपर से गुजर रहे एक बिजली के तार को उसने छू लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के एक सरकारी हॉस्टल में पांच छात्रों की करंट लगने से मौत हो गई है। मामले सूचना मिलते ही पुलिस छात्रों को नजदीकी अस्पतला में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने मृत छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की भी घोषणा की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना राज्य के कोप्पला के एक निजी भवन में चलने वाले देवराज उर्स बीसीएम स्टूडेंट हॉस्टल की है। हादसा तब हुआ जब एक छात्र इमारत की छत पर लगे फ्लैग पोस्ट को निकाल रहा था। तभी उसके ऊपर से गुजर रहे एक बिजली के तार को उसने छू लिया।

जिससे उसे करंट लग गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर चार और छात्र वहां पहुंच गए। उसे बचाने की कोशिश में उन्हें भी करंट लग गया और पांचों की मौत हो गई। सभी मृत छात्र कक्षा आठ से कक्षा दस के बीच के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें