फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में पांच तीर्थयात्रियों की मौत, ओडिशा में ट्रक और बस  की टक्कर में 10 घायल

Sat, 01 Mar 2025 01:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, चामराजनगर (कर्नाटक)/भद्रक (ओडिशा)

सार

ओडिशा में हुई एक सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ओडिशा के भद्रक जिले में शनिवार को एक खड़ी पर्यटक बस और तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोग घायल हो गए। घटना भंडारीपोखरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के एक हिस्से में हुई। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में शनिवार को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चामराजनगर में शनिवार को माले मदेश्वर मंदिर जा रहे पांच तीर्थयात्रियों की कार की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना जिले के कोल्लेगल तालुक के अंतर्गत चिक्किंदुमडी में हुई। मृतक महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य समारोह के चलते पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर जा रहे थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा ओडिशा में हुई एक सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ओडिशा के भद्रक जिले में शनिवार को एक खड़ी पर्यटक बस और तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोग घायल हो गए। घटना भंडारीपोखरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के एक हिस्से में हुई। 

भंडारीपोखरी थाने के प्रभारी निरीक्षक महाप्रसाद नायक ने बताया कि पुरी जा रही बस चताबारा के पास पंक्चर टायर बदलने के लिए रुकी थी, तभी पीछे से कंटेनर ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में उनमें से चार को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें