फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: नेशनल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, नाबालिग समेत पांच की मौत, परिजनों को सवा लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

Sun, 28 Aug 2022 02:57 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार


राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पत्थरखंबा चौक के पास एक सड़क हादसे में ट्रक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मारी थी। उसी में सभी सवार थे। 
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के ढेंकनाल जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित पत्थरखंबा चौक के पास एक सड़क हादसे में नाबालिग समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि कोयले से लदे ट्रक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। जिसमें सभी सवार थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतकों की पहचान आदिकंद सामल (48), पहाड़ी सामल (45), अनंत सामल (35), अंकुर सामल (54) और कालिया सामल (14) के रूप में की है। हादसे में मरने वाले सभी बंगुरा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ट्रक का चालक और हेल्पर फरार हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं, जिला कलेक्टर सरोज सेठी ने मृतक के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें