ओडिशा के ढेंकनाल जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 स्थित पत्थरखंबा चौक के पास एक सड़क हादसे में नाबालिग समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी का कहना है कि कोयले से लदे ट्रक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। जिसमें सभी सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतकों की पहचान आदिकंद सामल (48), पहाड़ी सामल (45), अनंत सामल (35), अंकुर सामल (54) और कालिया सामल (14) के रूप में की है। हादसे में मरने वाले सभी बंगुरा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ट्रक का चालक और हेल्पर फरार हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं, जिला कलेक्टर सरोज सेठी ने मृतक के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।