फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: सड़क हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत, मरने वालों में तीन किशोर भी

Sun, 08 Jun 2025 03:48 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात के सुरेन्द्रनगर और अमरेली जिलों में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में तीन युवक शामिल हैं, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला की भी मौत हुई है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सुरेन्द्रनगर और अमरेली जिलों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारने वालों में तीन युवा भी शामिल हैं, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, हादसे की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।
विज्ञापन


सुरेन्द्रनगर में ट्रक और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत
सुरेन्द्रनगर-ढ्रांगध्रा रोड पर दुधरज रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार आधी रात को एक मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिव्यांश परमार (18), इमरान मोवार (16) और अफजल सिपाई (22) के रूप में हुई है। तीनों सुरेन्द्रनगर शहर के निवासी थे।

 डिवीजन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आर एम सांगाडा के अनुसार, तीनों युवक बाइक से शहर लौट रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। वे तीनों घटनास्थल पर ही दम तोड़ बैठे। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन


अमरेली में तेज रफ्तार कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, महिला और बच्चे की मौत
एक अन्य हादसे में अमरेली जिले के सावरकुंडला-महुवा रोड पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला और एक 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए।सावरकुंडला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सी एन कुगासिया ने बताया कि परिवार के पांच सदस्य शनिवार रात सावरकुंडला शहर के बाहरी इलाके के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि,  कुछ कारणों से वे सावरकुंडला-महुवा रोड पर गलत साइड में बाइक चला रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। 58 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बालक ने अमरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान वनीता जोशी (58) और जय जोशी (14) के रूप में हुई है। तीन अन्य घायल परिवारजनों का इलाज चल रहा है। कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Corona Alert: देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने डराया, सक्रिय केस 6000 के पार, 24 घंटे में छह की मौत

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें