फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम में बकरीद पर मवेशियों की अवैध रूप से कुर्बानी देने पर कार्रवाई, सीएम सरमा बोले- 16 लोग गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 03:12 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI
विज्ञापन
असम में बकरीद पर मवेशियों की अवैध रूप से कुबार्नी देने पर पुलिस ने कार्रवाई की। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ईद उल अजहा के दौरान मवेशियों का अवैध रूप से वध करने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन




सीएम ने कहा कि बराक घाटी के दो जिलों कछार में गुमरा, सिलचर और लखीपुर, और करीमगंज में बदरपुर और बंगा में पांच अवैध कुर्बानी स्थल पाए गए। सरमा ने एक्स पर लिखा कि हमारा संविधान धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है, लेकिन यह कानून और सार्वजनिक व्यवस्था के शासन को भी समान रूप से कायम रखता है। ईद-उल-अजहा पर असम में कई स्थानों से अवैध मवेशी वध और मवेशियों के अंगों की बरामदगी की परेशान करने वाली घटनाएं सामने आईं।

ये भी पढ़ें: केरल के व्यापारी की बढ़ीं मुश्किलें, रिश्वत मामले में ईडी अधिकारी के खिलाफ नहीं दे पाया सबूत
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से नौ कछार से और सात श्रीभूमि से हैं। सरमा ने कहा कि कॉटन यूनिवर्सिटी (कामरूप एम), धुबरी, होजई और श्रीभूमि (बागरगूल) के पास मवेशी के अंग मिले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने डराया, सक्रिय केस 6000 के पार, 24 घंटे में छह की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन अराजकता या क्रूरता की कीमत पर नहीं। सभी उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे उनकी आस्था या पृष्ठभूमि कुछ भी हो।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें