फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस के लिए लड़ने वाले केरल के पांच अन्य व्यक्तियों की पहचान हुई

Fri, 03 Nov 2017 03:37 AM IST
एजेंसी, कन्नूर
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के रहने वाले पांच अन्य व्यक्ति कथित तौर पर सीरिया में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के लिए लड़ रहे हैं। कन्नूर के उप पुलिस अधीक्षक पीपी सतानंदन ने बृहस्पतिवार को बताया कि कन्नूर जिले के पांच और इस्लामिक स्टेट समर्थकों की पहचान की गई है। वह सीरिया में लड़ रहे हैं।
विज्ञापन



 इनकी पहचान अब्दुल घायूम, शब्बीर, अब्दुल मनफ, सफवान और सुहैल के रूप में हुई है, जो जिले के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। यह खुलासा ऐसे समय हुआ है जब एक हफ्ते पहले ही जिले के पांच युवकों को इस्लामिक स्टेट के साथ संबंध होने के शक में गिरफ्तार किया गया है। यह पांचों सीरिया में रहे हैं और टर्की होते हुए वापस लौटे हैं। इन्हें 25 से 27 अक्टूबर के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


पढे़ें- सीरिया: अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमलों में 27 की मौत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें