फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन दर्ज होगी यौन शोषण की शिकायत

Fri, 03 Nov 2017 02:35 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में काम करने वाली महिलाएं अब कार्यस्थलों पर यौन शोषण की न केवल ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती हैं, बल्कि उस पर कार्रवाई की निगरानी भी कर सकती हैं।
विज्ञापन


कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने हाल ही में केंद्र सरकार के सभी विभागों को पत्र लिखकर इस बारे में महिला कर्मियों को ‘सेक्सुअल हरासमेंट इलेक्टॉनिक बॉक्स’ और ‘शी बॉक्स’ जैसे कदम के बारे में बताने को कहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 24 जुलाई को इस कदम की शुरुआत की है।

पढ़ें- मेनका गांधी ने द‌िलाई बेट‌ियों को बचाने की शपथ, कहा- कोख में बेट‌ियों की हत्या से बड़ा कोई पाप नहीं

डीओपीटी ने कहा कि जैसे ही शिकायत को ‘शी बॉक्स’ में दर्ज किया जाएगा, वह सीधे संबंधित मंत्रालय या विभागों की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के पास पहुंच जाएगी। जिसके अधिकार क्षेत्र में वह शिकायत होगी, वह उसकी पड़ताल करेगी। शी बॉक्स शिकायतकर्ता और नोडल अधिकारी को जांच की प्रगति की निगरानी का अवसर भी प्रदान करेगा। शी बॉक्स पोर्टल www.shebox.nic.in पर शिकायत की स्थिति को कभी भी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें