फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने में गई पांच लोगों की जान, जानें क्या है मामला

Tue, 12 Apr 2022 08:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुर्घटनास्थल पर रेलवे और स्थानीय पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन
ट्रेन से कुचलने के बाद पांच लोगों की मौत - फोटो : VideoGrab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सोमवार रात एक ट्रेन की चपेट में आने से पांच यात्रियों की कुचलकर मौत हो गई। घटना में एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर रेलवे और स्थानीय पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है।

विज्ञापन


ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के चक्कर में हुई पांच लोगों की मौत
हादसा आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के बटुवा गांव में सोमवार रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक यात्री गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे तभी उससे धुआं निकलते देखा और इसी दौरान चेन पुलिंग कर दी। और इसके बाद वे ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर खड़े हो गए। तभी विपरीत दिशा से एक अन्य ट्रेन कोणार्क एक्सप्रेस आई और उन्हें कुचल दिया। ट्रेन भुवनेश्वर से विशाखापत्तनम जा रही थी।

मृतकों में दो असम के रहने वाले थे
मृतकों में दो की पहचान असम के मूल निवासी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि अन्य की पहचान की जा रही है। घायल व्यक्ति, जिसे इलाज के लिए श्रीकाकुलम सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह ओडिशा का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें