फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: डोंबिवली में हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की खदान में डूबने से मौत

Sun, 08 May 2022 01:25 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, ठाणे

सार

मृतकों में एक बुजुर्ग महिला, उसकी बहू और तीन पोते शामिल हैं। मृतकों की पहचान मीरा गायकवाड़ (55), उनकी बहू अपेक्षा (30) और पोते मयूरेश (15), मोक्ष (13) और नीलेश (15) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में पानी से भरी खदान में बहुत बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ही परिवार के पांच डूब गए। इसमें तीन बच्चे भी थे। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि घटना शाम करीब चार बजे संदीप गांव में हुई।

विज्ञापन


बच्चे का फिसल गया था पैर
अधिकारी ने बताया कि एक महिला और उसकी बहू खदान के पास कपड़े धो रहे थे। इस दौरान उनके बच्चे भी पास में बैठे थे और खेल रहे थे। इस दौरान 13 वर्षीय बच्चे का पैर फिसल गया और वह खदान के पानी में चला गया।

बच्चे को बचाने कूदे सभी लोग डूबे
अन्य चार ने बच्चे को बचाने की कोशिश की और इसके बाद उसे बचाने के लिए उसके भाई और दोनों महिलाएं पानी में कूद गईं लेकिन वे सभी डूब गए। मृतकों की पहचान मीरा गायकवाड़ (55), उनकी बहू अपेक्षा (30) और पोते मयूरेश (15), मोक्ष (13) और नीलेश (15) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मृतकों में एक बुजुर्ग महिला, उसकी बहू और तीन पोते शामिल 
दमकल की टीम ने पांचों शवों को बरामद कर लिया। उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए शास्त्री नगर अस्पताल भेज दिया और डोंबिवली पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। वहीं मृतकों में एक बुजुर्ग महिला, उसकी बहू और तीन पोते शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें