फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के पांच सदस्य गिरफ्तार : पुलिस

Wed, 05 Sep 2018 01:58 PM IST
भाषा, इंफाल
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने मणिपुर इलाकों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से संबद्ध रखने वाले पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के अलग-अलग इलाकों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से संबद्ध रखने वाले पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने एक बयान में बताया कि मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने मंगलवार को इंफाल ईस्ट जिले में लेइटनपोकपी इलाके से प्रतिबंधित यूनाईटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया।

उसी दिन एक अन्य तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल ईस्ट जिले में अंड्रो लुपाओचुम लेइकई से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलीपैक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इसमें बताया गया कि रविवार को इंफाल ईस्ट जिले के वांगखेई लोउमनबी इलाके से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि उसी दिन प्रतिबंधित जेलियनग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जेडयूएफ) के दो सदस्यों को विष्णुपुर जिले में चीनी इंगखोल में एक जांच स्थल से गिरफ्तार किया गया।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें