फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोझिकोड विमान हादसे की जांच के लिए पैनल का गठन, पांच महीने में आएगी रिपोर्ट

Thu, 13 Aug 2020 09:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विमान दुर्घटना जांच बोर्ड (एएआईबी) ने केरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे की परिस्थितियों की जांच करने के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया है। बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि यह पैनल पांच महीने में अपनी रिपोर्ट देगा। पिछले सप्ताह हुए इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


बोर्ड ने एक बयान में कहा, 'जांच प्रमुख अपनी जांच पूरी करेंगे और एएआईबी के पास अपनी रिपोर्ट जमा करेंगे, उम्मीद है कि यह आदेश जारी होने की तारीख से पांच महीने के अंदर यह जांच पूरी हो जाएगी।' पूर्व नामित परीक्षक एसएस चहर को हादसे की जांच के लिए गठित इस पैनल का प्रमुख बनाया गया है।

बता दें कि सात अगस्त की शाम को एयर इंडिया एक्सप्रेस का दुबई से आ रहा एक विमान हादसे का शिकार हो गया था। यह विमान भारी बारिश और कम दृश्यता के चलते केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट के टेबलटॉप रनवे पर लैंडिंग के दौरान फिसल गया था और खाई में जा गिरा था। हादसे में विमान दो हिस्सों में बंट गया था। 
विज्ञापन


इस विमान में छह केबिन क्रू सदस्यों सहित 190 लोग सवार थे। हादसे में दोनों पायलट समेत कुल 18 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। रलवे पर फिसलकर विमान करीब 35 फीट गहरी खाई में जा गिरा था। यह विमान वंदे भारत मिशन के तहत यात्रियों को लेकर आ रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें