मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब इस क्रम में, नवी मुंबई के एक 55 वर्षीय व्यक्ति से 96 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। उन्हें अच्छे रिटर्न के लिए शेयरों में निवेश का लालच देकर ठगा गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी ने 12 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग मौकों पर नेरुल इलाके के रहने वाले शख्स से संपर्क किया और उनसे शेयरों में निवेश करने के लिए कहा।
साइबर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने 96,72,100 रुपये का निवेश किया, लेकिन जब उन्होंने रिटर्न मांगा तो आरोपी ने गोलमोल जवाब दे दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बस टर्मिनस पर सोमवार को आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की एक बस प्लेटफॉर्म से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पंडित नेहरू बस टर्मिनस में हुए हादसे पर दुख प्रकट किया। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना आज सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर हुई जब आरटीसी की एक बस प्लेटफॉर्म संख्या 12 से टकरा गई और तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में घायल हुई 18 माह की बच्ची ने यहां बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया।
क्षेत्रीय प्रबंधक एम. येसु दनम ने बताया कि वाहन को पीछे करने के बजाय चालक ने उसे गलती से आगे बढ़ा दिया और बस प्लेटफॉर्म से जा टकराई। वहीं, एपीएसआरटीसी के कार्यकारी निदेशक (संचालन) ए. कोटेश्वर राव ने कहा कि सड़क परिवहन निगम दो घायल व्यक्तियों के इलाज का खर्च वहन करेगा।
विजयवाड़ा बस स्टेशन दोनों तेलुगू भाषी राज्यों आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क केंद्र है और विजयवाड़ा-गुंटूर बस सेवा प्रमुख सेवाओं में से एक है।