फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्ला अखबार की पहली महिला संपादक शुभा दत्त का निधन

Mon, 21 Oct 2019 10:28 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बांग्ला दैनिक ‘वर्तमान’ अखबार की पहली महिला संपादक रहीं 67 वर्षीय शुभा दत्त का निधन हो गया है। शुभा इस अखबार के संस्थापक संपादक बरुण सेनगुप्ता की बहन थीं। वर्ष 2008 में बरुण सेनगुप्ता के निधन के बाद अखबार का जिम्मा अपने हाथों में लेने वाली शुभा लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह 10.42 बजे उन्होंने महानगर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। शुभा ने संपादक रहते बरुण सेनगुप्ता की परंपरा को जारी रखते हुए निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल कायम रखीं। 

उन्होंने सरकार की आलोचना की अखबार की परंपरा को भी जस का तस बनाए रखा। राज्यपाल जगदीप धनकड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभा के निधन पर शोक व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें