फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: कोयंबटूर की पहली महिला बस ड्राइवर ने छोड़ी नौकरी, सांसद कनिमोझी का टिकट काटने को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 23 Jun 2023 10:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर (तमिलनाडु)

सार

Tamil Nadu: चालक शर्मिला ने आरोप लगाया कि द्रमुक सांसद ने टिकट खरीदा था, लेकिन एक महिला परिचालक ने इस मामले में उनका अपमान किया। मामला कनिमोझी के साथ यात्रा कर रहे लोगों के टिकट से जुड़ा है।
विज्ञापन
कनिमोझी, शर्मिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्रमुक सांसद कनिमोझी करुणानिधि के एक बस में यात्रा करने के दौरान उनका टिकट काटे जाने के विवाद से नाराज शहर की पहली महिला बस चालक शर्मिला ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


शर्मिला ने आरोप लगाया कि द्रमुक सांसद ने टिकट खरीदा था, लेकिन एक महिला परिचालक ने इस मामले में उनका अपमान किया। मामला कनिमोझी के साथ यात्रा कर रहे लोगों के टिकट से जुड़ा है। द्रमुक सांसद ने शहर में गांधीपुरम से पीलामेदू तक बस यात्रा की थी।

इसके कुछ ही मिनट बाद शर्मिला ने कहा कि उसे अपनी पसंदीदा नौकरी छोड़नी पड़ी क्योंकि उसकी एक साथी ने कथित रूप से कनिमोझी का अपमान किया था और उसकी कंपनी ने उस पर बस में यात्रा के लिए जानीमानी हस्तियों को बुलाकर प्रचार पाने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


शर्मिला ने पत्रकारों से कहा, कनिमोझी मैडम ने वादे के मुताबिक बस में सफर किया और मैं बस चला रही थी। लेकिन परिचालक ने सांसद से टिकट खरीदने को कहा और इस वजह से उसके और परिचालक के बीच बहस हो गई।

शर्मिला ने दावा किया कि उसने अपने प्रबंधन को सांसद की प्रस्तावित यात्रा के बारे में जानकारी दे दी थी, लेकिन द्रमुक नेता के साथ हुआ अपमानजनक कृत्य उन्हें अनुचित लगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें