फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में आज के ही दिन हुआ था पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म, जानें और क्या कुछ खास हुआ था इतिहास में

Mon, 06 Aug 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
भारत में आज ही के दिन यानि 6 अगस्त 1986 को पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था। इस बेबी का नाम है हर्षा शाह। जिनका जन्म मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में हुआ था। यह बात किसी करिश्मे से कम नहीं थी। चलिए आपको बताते हैं देश दुनिया के इतिहास में 6 अगस्त के दिन किन घटनाओं का नाम दर्ज है।
विज्ञापन

साल 1825

2 of 15
साल 1825 को आज ही के दिन बोलीविया ने पेरु से स्वतंत्रता हासिल की थी।
विज्ञापन

साल 1862

3 of 15
साल 1862 में आज के ही दिन मद्रास उच्च न्यायलय की स्थापना हुई थी।

साल 1906

4 of 15
आज ही के दिन साल 1906 को स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेस नेताओं ने मिलकर 'वंदेमातरम' समाचार पत्र का प्रकाशन करना शुरू किया था।
विज्ञापन

साल 1914

5 of 15
ऑस्ट्रेलिया ने आज के ही दिन साल 1914 में रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

साल 1960

6 of 15
क्यूबा ने 6 अगस्त साल 1960 को देश की तमाम संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया था।
विज्ञापन

साल 1962

7 of 15
6 अगस्त साल 1962 का दिन जमैका के लिए बहुत ही खास है। क्योंकि इसी दिन जमैका को स्वतंत्रता मिली थी।

साल 1964

8 of 15
आज के दिन साल 1964 में विश्व के सबसे प्राचीन पेड़ प्रोमेथस को काट दिया गया था। यह पेड़ अमेरिका के नेवेदा में स्थित था।

साल 1986

9 of 15
6 अगस्त का दिन भारत के लिए किसी करिश्मे से कम नहीं था क्योंकि इसी दिन यहां पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था।

साल 1996

10 of 15
विज्ञान के क्षेत्र में आज के दिन साल 1996 में एक नई उम्मीद जगी थी। जब नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई थी।

साल 2007

11 of 15
साल 2007 में 6 अगस्त के दिन ही मध्य त्रिनिदाद में एक प्राचीन हिंदू मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया था।

साल 2007

12 of 15
6 अगस्त, साल 2007 में एक ऐसी घटना घटी थी जिसने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इस दिन हंगरी के वैज्ञानिकों ने एक 80 लाख साल पुराने देवदार के पेड़ का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया था।

साल 2010

13 of 15
6 अगस्त, साल 2010 के दिन ही जम्मू और कश्मीर में अचानक बाढ़ आ गई थी। जिसने करीब 255 लोगों की जान ले ली।

साल 2011

14 of 15
आज का दिन थाईलैंड की महिलाओं के लिए बेहद खास है। इसी दिन साल 2011 को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शिनवात्रा शुरिवार को चुना गया था। वह प्यूइआ थाई दल की सदस्य थीं।
विज्ञापन

साल 2012

15 of 15
नासा के लिए 6 अगस्त, साल 2012 का दिन एक बड़ी सफलता के रूप में साबित हुआ। इसी दिन इस संस्थान का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें