फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट को बताया सबसे बेहतर, बोले- इससे बढ़िया कुछ और हो ही नहीं सकता

Mon, 06 Aug 2018 01:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli 100
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट उनका सबसे पसंदीदा क्रिकेट प्रारूप है। उनका कहना है कि पांच दिनों के इस खेल में टॉप टीमों के खिलाफ खुद को आंकने का इससे बढ़िया कुछ और हो ही नहीं सकता। बता दें कि हाल ही टेस्ट क्रिकेट की अहमियत पर उठ रहे सवालों के बीच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
team india test
गौरतलब है कि टीम इंडिया को एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इग्लैंड को हाथों 31 रन से हार का सामन करना पड़ा। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 1-0 से आगे है। इस मुकाबले में कोहली ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 200 रन बनाए। पहली पारी में उन्होंने 149 और दूसरी पारी में 51 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली
दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक कोहली के साथ-साथ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भी टेस्ट क्रिकेट का समर्थन किया है। कोहली ने कहा, 'टेस्ट मैच क्रिकेट शानदार है। यह मेरा सबसे पसंदीदा क्रिकेट फॉर्मेट है। हमें निश्चित तौर पर टेस्ट क्रिकेट देखना पसंद है।'

4 of 5
Virat kohli 100
कप्तान कोहली ने कहा, 'जो लोग टेस्ट क्रिकेट देख रहे हैं, उन्हें भी इस फॉर्मेट से इतना ही प्रेम होगा। वे इस खेल को समझते हैं और पांच दिनों के इस खेल में टॉप टीमों के खिलाफ खुद को परीक्षण करने के लिए इससे बेहतर खेल और हो ही नहीं सकता। मैं पूरी तरह से वाकिफ हूं कि हर क्रिकेट खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जो रूट
वहीं, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का कहना है कि, जो कोई भी कहता है कि टेस्ट क्रिकेट अब मर गया है, उन्हें इस खेल को फिर से देखना चाहिए, जबकि इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी माइकल वॉन का कहना है कि वन-डे क्रिकेट में आपको टेस्ट क्रिकेट जैसा माहौल नहीं मिलता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें