ब्रिटेन में पहली महिला सिख सांसद प्रीत कौर गिल को संसदीय चयन समिति का सदस्य चुना गया है जिसका काम गृह मंत्रालय से संबंधित कार्यो को देखना है। गिल गृह मंत्रालय की समिति में उन ग्यारह सांसदों में से एक होंगी जो मंत्रालय के खर्च, नीतियां और प्रशासन का काम भी संभालेंगी।
गौरतलब है कि लेबर पार्टी की सांसद गिल ने 2017 के चुनाव में बर्मिंघम एजबस्टोन सीट जीती थी। इससे पहले लेबर पार्टी की केथ वेज सिंतबर 2016 तक पिछले नौ सालों से इस समिति में रही थी लेकिन ड्रग्स और वैश्यवृत्ति के आरोपों के चलते समिति से बाहर होना पड़ा।
गिल ने कहा कि वे खुद के समिति में चुने जाने से बेहद खुश है और कहा कि संसद के भंग होने पर इस समिति के अस्तित्व को समाप्त कर दिया था लेकिन अब फिर से इसे गठित किया जा रहा है। गिल ने आगे कहा कि 'मैं वाकई में दिलचस्प मुद्दों को देखती हूं जो वास्तव में दिलचस्प और बड़े स्तर पर फैले होते हैं।
मैं विशेष रूप से बाल यौन शोषण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर ध्यान रखती हूं। बता दें कि गिल ने दिल्ली में स्ट्रीट चिल्ड्रंस के विकास के लिए भी काम किया है और बर्मिंघम में चाइल्ड्स सर्विस मैनेजर भी रह चुकी हैं। 44 वर्षीय गिल ने कहा कि वे घरेलू हिंला और नफरत अपराध जैसे मुद्दों पर भी दिलचस्पी रखती हैं।
preet kaur gill
समिति ने अपने भंग होने से पहले उग्रवाद, नफरत अपराध, आप्रवास, अस्पताल, मानव तस्करी, ड्रग्स, वेश्यावृत्ति, आतंकवाद विरोधी, प्रत्यर्पण और पुलिस जैसे मुद्दों पर इंक्वायरी की थी। सरकार को चाहिए कि फिस से इस पर उनका साथ दे। गिल ने बताया कि यूके में सिख के प्रति ब्रिटेन के लोगों में नफरत बढ़ती ही जा रही है
और वे सिखों की पगड़ी और दाढ़ी को लेकर छीटाकंशी भी करते रहते हैं। लेकिन सरकार ने सिख समुदाय के प्रति कम और अब्राहम समुदाय पर ज्यादा ध्यान दिया। बता दें कि इस समिति का सदस्य होने के नाते गिल के पास मंत्रियों को बुलाने, सरकार से संबंधित लेखा-जोखों पर सवाल करने अधिकार होगा।
गिल ने पहले लेबर पार्टी की सांसद येट कूपर के साथ बात करने की योजना बनाई है और अभी तक किन मु्द्दों पर बात हो चुकी है और किन मुद्दों पर बात की जानी है इस पर स्पष्ट होना चाहती हैं। गिल ने आव्रजन के मुद्दे पर भी अपनी राय स्पष्ट की।
यूके के सिख फेडरेशन के अध्यक्ष भाई अमरिक सिंह ने कहा कि समिति अस्पताल, उग्रवाद से मुकाबला, बाल यौन शोषण और कुशल व्यवहार गतिविधियों जैसे मुद्दों पर काम करेगी। गिल ब्रिटिश सिखों की अखिल पार्टी संसदीय समूह की अध्यक्ष भी चुनी गई हैं जो ब्रिटेन में सिखों के हितों को बढ़ावा देती है। गिल का परिवार पंजाब के जलंधर शहर के जमेशर का रहने वाला है।