फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना को सितंबर में मिलेगा पहला राफेल

Sun, 14 Jul 2019 02:58 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना को पहला राफेल विमान तय समयसीमा में इस साल सितंबर में मिल जाएगा। रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव अजय कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, भारत में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिगलर ने भी दो महीने के भीतर पहला राफेल विमान मिलने का भरोसा दिया था। उन्होंने अगले दो सालों में सभी 36 राफेल भारत को मिलने की बात कही थी। 

विज्ञापन


 राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने काफी हंगामा मचाया था। कुमार से जब राफेल ऑफसेट पार्टनर के मुद्दे पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह नियमों के मुताबिक तय किया गया था। राफेल लड़ाकू विमान का निर्माण फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें